नेपाल = किरात राजा यालम्बर=।महाभारत
लगभग 5 हजार से ज्यादा पेज की महाभारत पीडीएफ मिल गयी है।पूरी पढ़ने का इरादा है।महाभारत न केवल एक।धार्मिक ,पौराणिक ग्रन्थ है बल्कि इसमें कई अदभुत जानकारियां हैं। महाभारत में किरात(नेपाल एवम अन्य इलाको के मंगोलायड, pashtun )जैसे समुदायों का भी वर्णन है।महाभारत के युद्ध में भाग लेने नेपाल से किरात राजा यालम्बर आया था,जब श्रीकृष्ण को पता चला कि यालम्बर महायौधा है और उसने निश्चय किया है कि वो हारने वाले का साथ देगा तो श्रीकृष्ण ने उसे मार दिया।हमारे इलाके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर ,मेरठ जिलों में महाभारत कालीन कई गाँव है जो उसी नाम से या बदले नाम से अभी भी है।बड़ौत वाले रास्ते में बरनावा नामक गाँव ,vrnavrit का अवशेष है जहाँ लाक्षा गृह था।वहां एक लंबी सुरंग अभी भी है।हस्तिनापुर अब एक 25 हजार की आबादी का मेरठ जिले में छोटा क़स्बा है।3 जैन तीर्थंकरों का जन्म हस्तिनापुर में ही हुआ। जहाँ पहली बार श्री मदभागवत की कथा सुनाई गयी वह जगह शुक्रताल अभी भी है।जिस वट वृक्ष के नीचे सुनाई गयी वो हजारो साल पुराना वट वृक्ष शुक्रताल जिला मुज़फ्फरनगर में अभी भी है।जहाँ राजा परीक्षित को तक्षक नामक सर्प के काटा एवम परीक्षित का दाह संस्कार हुआ वहां अभी डल्लु देवता नामक स्थान है एवम सांपो की पूजा होती है (मुजफ्फरनगर शहर में)ये बहुत से मिथक भी है लेकिन आंशिक सत्यता भी।कुछ भी हो महाभारत गजब ग्रन्थ है।टेलीविजन में जो महाभारत दिखाई गयी थी या अब दिखाई जाती है वो मूल ग्रन्थ का 10% भी नहीं है।
Comments
Post a Comment